दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए अपनाएं वास्तु के ये उपाय


घर में वास्तुदोष होने से जीवन में परेशानियों का आगमन होता है। कई बार पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इसका एक कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार शयन कक्ष में कुछ चीजें रखने से पति-पत्नी के मध्य विवाद कम हो सकते हैँ। वास्तु के इन उपायों को अपनाने से दांपत्य जीवन में प्रेम लंबे समय तक बना रह सकता है।

➩ शयन कक्ष को सजाकर रखना चाहिए। वहां पर कचरा इक्ट्ठा न होने दे। शयन कक्ष में सिरेमिक की विंड चाइम्स लगाएं। इससे प्यार में वृद्धि होती है।
➩ लव बर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं। इनकी छोटी प्रतिमाअों का जोड़ा शयन कक्ष में रखने से प्यार में बढ़ौतरी होती है।
➩ शयन कक्ष में भूलकर भी पानी के चित्र वाली पेंटिंग न लगाएं। शयन कक्ष में युगल पक्षी का चित्र लगा सकते हैं।
➩ शयन कक्ष में दिल के आकार का रोज क्वार्टज रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के मध्य प्रेम बना रहता है।
वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में राधाकृष्ण का चित्र लगाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
➩ लाल अौर गुलाबी रंग रोमांस का सूचक है। शयनकक्ष में पर्दे, कुशन आदि इसी रंग के प्रयोग करें।
➩ पति-पत्नी के मध्य लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो बाउल में पवित्र क्रिस्टल को चावल के साथ रखें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
➩ कांच या सिरेमिक पॉट में क्रिस्टल डालकर लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। ऐसा करने से प्रेम में वृद्धि होती है। 

Post a Comment

और नया पुराने