राशिफल : 23 जून 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: डील फाइनलाईज़ होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। उच्च रक्तचाप से ग्रसित होंगे। सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी। घर के आसपास फंक्शन में जाएंगे।

वृष: उत्साह वृद्धि होगी। हर मामले में दिल की सुनेंगे। समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करें। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम में काम बन जाएंगे।

मिथुन: बिज़नैस हेतु दिन अच्छा है। उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे। धोखे खा सकते हैं। विद्युत उपकरण से दुर्घटना के योग हैं। एक्स्ट्रा कमाई होगी।

कर्क: बिज़नैस डील से लाभ होगा। पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे। बाहरी व्यक्ति के दखल से जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।

सिंह: दांपत्य में गलतफहमियां दूर होंगी। परिजनों से तनाव रहेगा। झंझटों वश व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभकारी रहेगा। परिजन की सेहत चिंतित करेगी।

कन्या: यात्रा सुखद व मनोरंजक रहेगी। नया साथी मिल सकता है। कुटुम्ब में कार्यक्रम बनेगा। संबंधियों से भी मुलाकात होगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।

तुला: अत्यधिक खर्च करना पड़ेगा। चतुराई से काम लेने पर पैसे की बचत होगी। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों का उत्साह बढ़ाने हेतु प्रयास करेंगे।

वृश्चिक: व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर के मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रेस होंगे।

धनु: प्रतिकूल परिस्थिति है। उधार न दें वरना पैसा फंसेगा। गुस्से पर कंट्रोल रख कर एनर्जी का सदुपयोग कर पैंडिंग वर्क पूरा करेंगे। सेविंग में बदलाव होगा।

मकर: नई डील फाइनल होगी। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज़ मिलेगी। पारिवारिक टैंशन खत्म होगा।

कुंभ: दोपहर तक ज़रुरी काम निपटा लेंगे। क्रोध नियंत्रित रहेगा। बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाएं कंट्रोल कर काम करेंगे।

मीन: पुराने मित्र से मीटिंग होगी। फैसलों पर अडिग रहेंगे। उच्च रक्तचाप के योग हैं। ध्यान का सहारा लेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदेमंद रहेंगे। हल्का भोजन लें।

Post a Comment

और नया पुराने