रहस्यमयी जगह के बारे में। गांव का नाम है जतिंगा ये दक्षिणी असम के दिमा हासो जिले की पहाड़ी घाटी में बसा है इस जगहा सितंबर माह के शुरू होते ही बड़ी संख्या में पक्षियों द्वारा आत्महत्या करने को लेकर यह क्षेत्र चर्चाओं में आ जाता है। पक्षियों के मरने की संख्या कई गुना बढ़ जाती है बरसात के समय जिसकी वजह से गांव के लोगो में दहशत का माहौल हैं। यह गांव बेहद प्रसिद्ध हो गया है पक्षियों की आत्महत्याओं की खबर की वजह से।
यहां एक बार अगर दूसरी जगहा का पक्षी आ जाए तो माना जाता है कि फिर वापस नहीं जा सकता।अजीबोगरीब किस्से होते हैं अक्टूबर और नवंबर महीने के बीच अंधेरी रातों में। और इसके अलावा भी पक्षियों के आत्महत्या करने के मामले अधिक देखने को मिलते हैं कोहरे वाली रातों को। भूत और रहस्मय ताकतों से जुड़ी हुई भी मानते हैं यहां के लोग पक्षियों की मौत को।
वैज्ञानिकों के नज़रिये से ये बात सामने आई है की गहरी घाटी में बसे होने के कारण जातिंगा में तेज बारिश के दौरान जब पक्षी यहां से उडऩे की कोशिश करते हैं तो वह पूरी तरह से गीले होने की वजह से उनको उड़ने में काफी दिक्कतों का मुकाबला करना पड़ता है। इसके अलावा तेज हवाओं से पक्षियों का संतुलन बिगड़ने की वजह से पेड़ों द्वारा टकराकर घायल हो जाते हैं और जमीन पर दम तोड़ देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें