A :- अक्षर वाले प्यार और रिश्तों की जीवन में अहम भूमिका समझते हैं। ये आकर्षित जरूर होते हैं, लेकिन ये रोमांटिक नहीं होते हैं।
B :- अक्षर वाले हिम्मत वाले होते हैं। इस अक्षर वाले लोगों में रोमांस फूट-फूट के भरा होता है।
C :- अक्षर वालों को दोस्ती करना पसंद होता है। ऐसे लोग अपने पहले प्यार को याद रखना चाहते हैं। बिना लाग लपेट के बोलना इनकी आदत होती है।
D :- अक्षर वाले लोग जिस चीज को पाना चाहते हैं, उसे पा ही लेते हैं।
E :- अक्षर वाले लोग मजाकिया स्वभाव के होते हैं। ये जिंदगी को जिंदादिली के साथ जीने की चाहत रखते हैं।
F :- अक्षर वाले लोग ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को अलग-अलग रखते हैं। ऐसे लोगों को अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है।
G :- नाम के लोग साफ दिल होते हैं। ये अपने मन में कुछ नहीं रखते और न ही किसी के खिलाफ कोई साजिश रखने में विश्वास रखते हैं।
H :- अक्षर वाले लोग अपनी बातें दूसरों से शेयर करने में डरते हैं। इनको समझना मुश्किल होता है
I :- अक्षर वाले दिमाग से ज्यादा दिल से सोचते हैं। हालांकि इनका प्यार सच्चा ही होता है। अपनी भावुकता के चलते इन्हें अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है।
J :- अक्षर वाले स्वभाव से ईमानदार और वफादार होते हैं। अगर आपका पार्टनर का नाम J अक्षर से शुरू होता है तो आप बहुत भाग्यशाली हैं।
K :- अक्षर वाले मुहंफट होते हैं। बिना कुछ सोचे समझे ये किसी को भी कुछ भी कह सकते हैं। अपने फायदे के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।
L :- अक्षर वाले कभी किसी को दुखी नहीं देख सकते हैं।
M :- अक्षर वाले स्वभाव से काफी भावुक, जिद्दी और संकोची होते हैं। अक्सर ये छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं।
N :- अक्षर वाले खुले विचारों को समर्थन देने वाले होते हैं और बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं।
O :- अक्षर वाले लोग प्रेम विवाह करते हैं और परिवार को साथ लेकर चलते हैं।
P :- अक्षर वाले घर, देश, दुनिया को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। ये उसूलपसंद होते हैं तथा अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। लेकिन साथ ही ये कुछ हद तक तानाशाही सोच रखने वाले होते हैं।
Q :- अक्षर वाले अपने आप में खोए रहते हैं और दूसरों से इन्हें कोई लेना-देना नहीं होता। इन्हें गुस्सा भी कम ही आता है।
R :- अक्षर वाले मनमौजी होते हैं उन्हें दुनिया से कोई लेना देना नहीं होता। ये कम बोलते हैं, अपनी दुनिया में ही खोए रहते हैं।
S :- अक्षर वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनका स्वभाव समझ में नहीं आता है। ये अपने आप में सिमटे होते हैं और अपने चारों ओर एक रहस्यमय वातावरण बनाए रखते हैं।
T :- अक्षर वाले लोग रिश्तों और भावनाओं को लेकर बेहद भावुक होते हैं।
U :- अक्षर वाले बेहद जोशीले, होशियार और दिल के साफ होते हैं। ये छोटी-छोटी चीजों में ही खुशियों को ढूंढने का प्रयास करते हैं।
V :- अक्षर वाले ये न तो किसी की सुनते हैं और न ही किसी की कहा करते हैं, लेकिन यदि उनके मन को कोई बात जम जाए तो ये उसे करने से भी नहीं चूकते।
W :- अक्षर वालों में दूसरों को दबा कर अपना रौब जमाने की आदत होती है।
X :- अक्षर वाले लोगों में एक खास आदत होती है कि ये जिसको पाने की इच्छा रखते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं फिर चाहे उसके लिए जान ही दावं पर लगानी पड़े।
Y :- अक्षर वाले समझौता भी पसंद नहीं करते और इसके चलते उन्हें मुश्किलों से भरा जीवन जीना पड़ता है।
Z :- अक्षर वाले स्वभाव से बेहद सीधे और भावुक होते हैं। ये बड़ी से बड़ी कठिनाई को भी हंसते हंसते झेल जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें