◾ इन दिनों क्रॉप्ड टी-शर्ट का फैशन है। लेकिन इन्हें पहनने से पहले अपनी बॉडी टाइप का ध्यान रखें।
◾ टी-शर्ट ड्रेस भी इन दिनों काफी फैशन में है। आप चाहें तो एंब्रॉयडरी या पैचवर्क वाली XXL टी-शर्ट को ड्रेस के तौर पर पहन सकती हैं।
◾ इन दिनों स्लोगन टीज़ भी ट्रेंड में हैं लिहाजा आप पॉलिटिकल या सोशल स्टेटमेंट वाली कोई टी-शर्ट पहन सकती हैं।
◾ 90 के दशक में जिन ढीली ढाली टी-शर्ट्स का फैशन था वह ट्रेंड भी अब वापस आ रहा है।
◾ आप चाहें तो अपनी ओवर साइज्ड वाइट टी-शर्ट को स्टोकिंग्स और बूट्स के साथ मैच कर पहन सकती हैं।
◾ बेसिक स्टाइल की बात करें तो क्लासिक ब्लू डेनिम के साथ वाइट टी-शर्ट बेस्ट लगती है।
◾ अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो डेनिम शॉर्ट्स पर टी-शर्ट पहनें और एक चौड़ी बेल्ट लगा लें।

एक टिप्पणी भेजें