- शास्त्रों के अनुसार ऐसी नाभि वाली महिलाएं होती हैं काफी रोमांटिक
1. दूसरों की वस्तु को हड़पना :- दूसरों की वस्तु को हड़पने वाले को महापापी माना जाता है। दूसरों की चीज को छल से या चुराकर हासिल करने से व्यक्ति के सभी पुण्य नष्ट हो जाते हैं। चुराई वस्तु से कभी सुख नहीं मिलता अपितु उससे व्यक्ति को नुक्सान झेलना पड़ता है। चोरी करने अौर उसका साथ देने वाले व्यक्ति को तामिस्र नामक नरक में दुःख भोगना पड़ते हैं। व्यक्ति को दूसरों की चीजें चुराने से बचना चाहिए।
2. पराई स्त्री पर बुरी नजर :- कुछ लोग पराई स्त्री पर बुरी नजर रखते हैं। जिसके कारण वे सही-गलत को न देखते हुए पराई स्त्री से संबंध बना लेते हैं। धर्म ग्रंथों में इसे महापाप माना जाता है। ग्रंथों के अनुसार इस पाप का प्रायश्चित किसी भी तरह नहीं होता। ऐसे काम करने वालों को इसके परिणाम झेलने पड़ते हैं। पराई स्त्री के साथ संबंध बनाने वाले को जयंती नामक नरक में उनके पापों की सजा मिलती है।
3. दोस्तों अौर परिजनों के साथ धोखा :- अधिकतर लोग अपने दोस्तों अौर परिजनों पर अत्यधिक विश्वास करते हैं। ऐसे लेगों को साथ धोखा करना अौर उनका विश्वास तोड़ना भी महापाप होता है। ऐसा करके व्यक्ति कुछ समय के लिए तो लाभ पा लेता है लेकिन बाद में उसे इसके परिणाम झेलने पड़ते हैं। व्यक्ति के इस प्रकार के कार्य से भगवान भी रुष्ट हो जाते हैं। जिससे व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भी अपनों का विश्वास तोड़कर उन्हें धोखा नहीं देना चाहिए।
- द्रौपदी के इस श्राप के कारण कुत्ते हमेशा खुले में ही सहवास करते हैं!
एक टिप्पणी भेजें