किचन का बादशाह कहा जाता है हमारे देश में मसालों को। लेकिन यह रसोई में मौजूद मसाले सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं तो आप ये ग़लत सोच रहे है क्योंकि ताकतवर दवाओं का भी काम करते हैं मसाले।
खांसी-जुकाम के लिए
खांसी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारी के लिए दवा लेना नहीं चाहते हैं तो तुरंत राहत मिलेगी काली मिर्च और लौंग का सेवन करने से।
सिर दर्द परेशानी
दालचीनी को पानी के मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाकर छोड़ दें। यकीन मानिए दालचीनी मसाला सिरदर्द ख़त्म करने के लिए दवा से भी अच्छा है। और 10-20 ग्राम तुलसी के पत्ते चबाने से या एक कप पानी में काढ़ा बना कर पीने से भी सिर दर्द में फायदा मिलता है।
पेट दर्द के लिए
एक चम्मच घी में हींग मिला कर पीने से काफी आराम मिलता है। और इसके अलावा एक चम्मच पुदीने और नींबू के रस में आधा चम्मच अदरक का रस,थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर पीने से भी राहत मिलेगी।
जब दांत में हो दर्द
कुछ बूंद पानी की मिलाकर नमक और काली मिर्च के एक-चौथाई चम्मच मिश्रण में लगाने से भी फायदा होता है। इसके अलावा अजवायन की पत्ती का तेल लगाने से भी दांत के दर्द में राहत मिलती है। आप कच्चे प्याज के टुकड़े को कम से कम 3 मिनट तक चबा सकते हैं। काफी आराम मिलेगा अगर आपके पास और कोई विकल्प नहीं है तो।





एक टिप्पणी भेजें