किसानों के पास इतना समय नहीं होता कि वे दिनभर भैंसों को चराने में लगे रहें। किसानों ने ही इन मजदूरों को आइडिया दिया कि वे उनके भैंसों को चरा दिया करें और बदले में प्रति भैंस 500 से 700 रुपये महीना ले लिया करें। अब इलाके के बदौली, गुलावली, कामनगर आदि गांवों में इसी तर्ज पर भैंसो के लिए चरवाहे नियुक्त किए गए। एक भैंस औसतन 8 से 10 किलो दूध रोज देती है। इस तरह महीने में 15 हजार रुपये की कमाई हो जाती है।
बिहार और पूर्वी यूपी के लोग शामिल हैं इस काम में अधिकतर। ये चरवाहे सुबह आठ बजे से घर-घर जाकर भैंसों को खोल लेते हैं और उन्हें गांव के बाहर खेतों की ओर ले जाते हैं। भैंसों को चराने के बाद हिंडल या यमुना नदी में नहला देते हैं। उसके बाद शाम पांच बजे वापस भैंसों को गांव ले आते हैं। इसमें पैसे भी ठीक मिल जाते हैं।



एक टिप्पणी भेजें