बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने फिल्मों में आज तक नहीं पहनी बिकिनी!


आयशा टाकिया अपनी शादी के बाद से ही शोबिज की दुनिया से दूर हो चुकी थीं। परन्तु, हाल ही में उन्होंने म्यूजिक एल्बम से कमबैक किया है जिसके बाद से ही वो चर्चा में आ गई हैं।


उन्होंने उस विचारधारा का खंडन किया जिसके अनुसार, अगर कोई हीरोइन बिकिनी नहीं पहनती तो उसे फिल्मों में साइन नहीं किया जाएगा।


इस पर आयशा ने कहा, ‘मैंने करीब 20 फिल्मों में काम किया है और किसी में बिकिनी नहीं पहनी। इसलिए मेरे लिए ये अनुभव अलग है। मैं उन लोगों में से हूं जो फैशनेबल है और ग्लैमर पसंद करते हैं, लेकिन एक हद तक। मैं कुछ चीजों में सहज महसूस नहीं करती हूं और हमेशा ऐसे ही रहना चाहती हूं।’

Post a Comment

और नया पुराने