➻ सबसे पहला और जरूरी कारण कि सफेद रंग हवाई जहाज को ठंडा रखने के मकसद से किया जाता है। क्योंकि सफेद रंग गर्मी को दूसरे रंगों की तुलना में दूर करता है।
➻ दूसरा कारण यह हे कि सफेद रंग की वजह से प्लेन में हुई खराबी जैसे क्रेक्स, तेल का रिसना आदि आसानी से दिख जाते हैं। इसलिए इसे सफेद ही रखा जाता है।
➻ एक वजह है भी है कि हवाई जहाज को पेंट करने में करीब 3 लाख से 1 करोड़ तक का खर्च आता है जिसे खर्च करना कंपनी के लिए बहुत मुश्किल होता है, इसलिए इसे सफेद रखा जाता है।
➻ अन्य रंगों की तुलना में सफेद रंग धूप में हल्का नहीं होता, इसी कारण कंपनियां हवाई जहाज को सफेद रंग का रखना ही पसंद करती हैं।
➻ कंपनियां अक्सर अपने जहाजों को खरीदती-बेचती रहती हैं। इसलिए सफेद रंग के कारण प्लेन पर लिखे नाम को बदलना आसान रहता है।
➻ एक और सबसे महत्वपूर्ण वजह ये है कि सफेद रंग के मुकाबले किसी और रंग का उपयोग करने से हवाई जहाज का वजन बढऩे से पेट्रोल की खपत काफी बढ़ जाती है। इस कारण भी हवाई जहाजों का रंग सफेद ही रखा जाता है।



एक टिप्पणी भेजें