जल्द होने वाली है बाहुबली प्रभास की बॉलीवुड में एंट्री


बॉलीवुड दर्शकों के लिए भी प्रभास सब के चहते और पसंदीदा एक्टर बन गए है।बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद बहुत कम ही ऐसा होता है कि साउथ के किसी भी एक्टर को उत्तर भारत में भी इतनी बड़ी ओपनिंग मिली है। जी हां बाहुबली 2 ने सलमान,शाहरूख की फिल्मों से भी ज्यादा की कमाई की है। इनकी फिल्मो को भी पीछे छोड़ दिया है।


जब प्रभास से उनकी आने वाली फिल्मों की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा फिलहाल इस वक्त मेरे पास दो फिल्में हैं। एक निर्देशक सुजीत के साथ एक राधा कृष्णा के साथ। इन दोनों फिल्मों पर मैं साथ साथ ही काम करूंगा। लेकिन सबसे पहले मैं सुजीत की फिल्म 'साहो' पर काम करने वाला हूं। और कोशिश करूँगा की दुबारा से लोगो के दिलो में अपनी जगह बना सकू।


प्रभास ने हिंदी फिल्मों में काम करने की बात पर कहा कि अच्छी स्क्रिप्ट सामने आएगी तो जरूर करूंगा। और फिलहाल अभी ऐसा कोई प्रोजेक्ट मेरे पास नहीं है।  कोई शक नहीं बाहुबली के बाद कई निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए बेताब होंगे। शायद बॉलीवुड दर्शक प्रभास को हिंदी फिल्म में देख सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने