बाथरूम में नहाते समय कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां


बाथरूम में नहाने के दौरान हम कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनका बॉडी पर बुरा असर पड़ता है। नहाने के दौरान की जाने वाली ये गलतियां खासतौर पर बालों और स्किन के लिए नुकसानदायक होती हैं। आज हम आपको बता रहे है बाथरूम में की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियां जिन्हें अवॉइड करना चाहिए।

ऐसे काम करने से खत्म हो सकती है आपके होठों की खूबसूरती!

तेज शॉवर में फेस वॉश करना :- तेज बौछारों से फेस की डेलिकेट स्किन और आंखों को नुकसान हो सकता है।

बहुत गर्म या ठंडे पानी से नहाना :- बालों और स्किन के टिश्यूज डैमेज हो सकते हैं। स्किन जल सकती है या सुन्न पड़ सकती है।

ज्यादा देर तक शॉवर लेना :- स्किन का मॉइश्चर कम हो सकता है। स्किन ड्राय हो सकती है। जल्दी झुर्रियां पड़ सकती है।

बॉडी स्क्रबर को बाथरूम में छोडऩा :- गीले बॉडी स्क्रबर में नुकसानदायक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये स्किन और बॉडी में इन्फेक्शन पैदा कर सकते है।

बहुत ज्यादा स्क्रब करना :- ज्यादा गोरा दिखने के लिए ज्यादा स्क्रब करने से स्किन की उपरी परत छिल सकती है। इन्फेक्शन हो सकता है।

केमिकल बेस्ड सोप का इस्तेमाल :- मेडिकेटेड या केमिकल बेस्ड सोप स्किन को इन्फेक्शन से बचाने वाले गुड बैक्टीरिया को भी खत्म कर देते है।

शैम्पू के बाद कंडीशनर न लगाना :- बाल ड्राय हो सकते हैं। बालों की चमक खत्म हो सकती है। बाल आपस में उलझकर टूट सकते है।

एक्सरसाइज के तुरंत बाद शॉवर लेना :- एक्सरसाइज से बॉडी गर्म हो जाती है। तुरंत ठंडा शॉवर लेने से सर्दी-जुकाम के अलावा स्ट्रोक और हार्ट अटैक तक हो सकता है।

टॉवल से ज्यादा रगड़ कर पोंछना :- स्किन और बालों को नुकसान पहुंच सकता है। स्किन ड्राय हो सकती है और बाल टूट सकते है।

शॉवर के बाद मॉइश्चराइजर न लगाना :- शॉवर लेने के बाद स्किन का मॉइश्चर कम हो जाता है। इसलिए तेल या मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।

लो ब्लड प्रैशर को तुंरत कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें किशमिश का सेवन

Post a Comment

और नया पुराने