पढ़े : कन्या में होगे ये तीन विशेष गुण तो शादी के बाद खुल जायेंगी पति की किस्मत!
➪ समुद्र शास्त्र में दी गई जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति के गाल लाल होते हैं उन लोगों को जल्दी गुस्सा आता है। ये लोग जल्दी एक्साइटेड होने वाले होते हैं।
➪ जिन लोगों के गाल गुलाबी होते हैं उन लोगों के बारे में समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि ये लोग दूसरों को जल्दी अपना दोस्त बना लेते हैं। ये लोग दूसरों को अच्छी तरह से समझते हैं।
➪ समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि जिन लोगों के गाल पीले होते हैं उन लोगों का स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है। इन लोगों में उत्साह की कमी रहती है। ये लोग ज्यादा लोगों से मिलने-जुलने में रुचि नहीं रखते।
➪ जिन लोगों के गाल गेंहुंए या काले गाल वाले होते हैं, उन लोगों के बारें में समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि इन लोगों का हमेशा अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होता है। इन लोगों का स्वभाव झगड़ालू होता है।
➪ सामान्य गाल के लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। इन लोगों की समाज सेवा में बहुत रुचि रहती है। इनके स्वभाव को देखकर इनकी ओर आकर्षित होते हैं।
➪ सूखे गाल वाले लोगों के बारें में समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि ये लोग गुस्सैल और चिड़चिड़े होते हैं। इन लोगों की रुचि बदलती रहती हैh। ये लोग कोई भी एक काम लगातार नहीं करते हैं।
पढ़े : सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसे अंगूठे वाले पुरुषों को मिलती हैं भाग्यशाली पत्नी!



एक टिप्पणी भेजें