खरबूजा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है खाने में। लेकिन क्या आपको इसके गुणों के बारे में पता है। खरबूजे में 95 प्रतिशत मिनरल्स होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खरबूजे के क्या-क्या फायदे है। खरबूजा खाने से कलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है। संक्रमणों से लड़ने के लिए मजूबती देता है। और इतना ही नहीं खरबूजे में मौजूद विटमिन C शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों लड़ने की ताकत हैं।
- शरीर के अंगों से आने वाली इन 5 आवाजों को कभी हल्के में न लें
खरबूजा अल्सर जैसी समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा गुर्दे की पथरी समेत गुर्दे में होने वाली कई समस्याओं में भी लाभदायक है। खरबूजे के रस जिसे ऑक्सीकिन कहा जाता है इसको खाने से शरीर में ऑक्सिजन का बहाव तेज होता है। इससे दिमाग को कार्य करने और तनाव से लड़ने की भरपूर क्षमता मिलती है। यह दिल के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। खरबूजा खून को पतला कर दिल में खून के बहाव की गति को तेज करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा अपने आप कम हो जाता है।
विटमिन A और बीटा कैरोटीन से युक्त खरबूजा,आंखों की रोशनी कम होने से रोकता है और आंखों को स्वस्थ रखता है। यह मोतियाबिंद होने से भी रोकता है। खरबूजा त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद है। इसे खाने के साथ ही इसका लेप लगाने से भी गर्मी के मौसम में त्वचा पर होने वाली जलन में राहत मिलती है। अगर आप दांत के दर्द से परेशान हैं तो खरबूजा आपके लिए रामबाण का काम कर सकता है। खरबूजे के कुछ टुकड़ों को पानी में उबालकर उससे कुल्ला करने से दांतों के दर्द में राहत मिलती है।
- सावधान: हील्स पहनने से महिलाओं में हो सकती हैं ये 3 समस्या!



एक टिप्पणी भेजें