इस व्यक्ति ने पेंटिंग बनाने के लिए किया अपनी जीभ का इस्तेमाल


चीन के बारे में ये खबर थोड़ी हटकर है। क्योंकि यहाँ एक ऐसा पैंटर हैं जो अपने हाथों से नहीं बल्कि अपनी जीभ से पेंटिंग करता है। उस युवक ने एक इंटरव्यू में बताया कि जीभ से पेंटिंग करने की कला चीन में खत्म हो गई है लेकिन उसने अभी भी जारी रखा है। जीभ से पेंटिंग की कला उसे अपने परिवार से मिली है। उसके दादाजी भी जीभ से ही पेंटिंग करते थे। ये सच है चीन का ये युवक अपनी कलाकारी से लोगों के बीच एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सबसे बड़ी बात ये है कि वो पहले अपनी जीभ को इंक में डिप करता है फिर पेंटिंग बनाता है।

अपनी किसी भी पेंटिंग को वो लगभग 30 मिनट में बनाकर पूरी कर लेता है। जीभ से पेंटिंग बनाने की कला उसके परिवार में सदियों से चली आ रही है। कुछ सालों पहले उसे जीभ पेंटिंग के लिए करोड़ो के अॉफर मिले थे लेकिन उसने मना कर दिया। उसने कहा कि ‘मैं लोगों को जीभ से पेंटिंग करना सीखा सकता हूं लेकिन अपनी पेंटिंग बनाने की कला को बेच नहीं सकता’। यही नहीं ये युवक अपनी इस कला को चीन की परंपरा के रूप में बचाकर रखना चाहता है। उसका कहना है कि उसकी ये कला पारंपरिक है जो पीढ़ीयों तक चलेगी लेकिन ये कला है काफी कमाल की जिसमें ये कलाकार अपने हाथों से नहीं बल्कि जीभ से पेंटिंग कर रहा है।

27 साल का ये युवक अपनी पीढ़ी का चौथा ऐसा कलाकार है जिसने जीभ से पेंटिंग करने की कला अपनाई है। हालांकि कुछ लोग उसे ऐसा काम करने के लिए मना करते हैं क्योंकि इंक शरीर के लिए हानिकारक होता है लेकिन फिर भी उसने अपनी कला को नहीं छोड़ा। 

Post a Comment

और नया पुराने