पढ़े : ऐसे सपने आने लगें तो समझ लीजिए जल्द ही बनने वाले हैं आप अमीर!
➺ अगर घर में किसी महिला या बच्चे से सोना गुम हो जाता है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है कहा जाता है कि सोना गुम होने पर घर में कलह होता है और दांपत्य जीवन में कड़वाहट आने लगती है।
➺ शास्त्रों में कहा गया है कि नाक का आभूषण खो जाने का अर्थ है भविष्य में बदनामी अथवा अपमान होगा।
➺ अगर सिर का कोई गहना खो जाए तो आने वाले समय में टेंशन-परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
➺ कानों में डालने वाला कोई गहना गुम हो जाए तो किसी बुरे और दुखद समाचार प्राप्त होता है। गले का हार गुम हो जाए तो वैभव में कमी आती है।
➺ बाजू बंद के गुमने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
➺ कंगन का खोना प्रतिष्ठा में कमी लाता है।
➺ अंगूठी के गुमने से सेहत संबंधित परेशानियां होती हैं।
➺ दाएं पैर की पायल गुमने से सामाज में बदनामी सहनी पड़ती है।
➺ बाएं पैर की पायल गुमना ऐक्सीडेंट अथवा महाविपदा का संकेत है।
➺ बिछुआ गुम हो जाए तो पति की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
पढ़े : चाणक्य अनुसार जिंदगी भर परेशान करती हैं स्त्रियों की ये 5 बुरी आदत!

एक टिप्पणी भेजें