- शरीर के अंगों से आने वाली इन 5 आवाजों को कभी हल्के में न लें
1. हल्दी :- हल्दी एक ऐसा मसाला है जो हर रसोईघर में आसानी से मिल जाता है। यदि आपका हाथ कट गया है और रक्त रूकने के नाम ही नहीं ले रहा है तो हल्दी पावडर घाव पर लगाने से रक्तपात तुरन्त रूक जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि हल्दी एन्टीसेप्टिक का काम भी करता है, जो किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाता है।
2. चीनी :- अगर बच्चा गिर गया है और उसका हाथ या पैर कट गया है तो कटे हुए जगह पर चीनी लगाने से खून बहना तुरन्त रूक जाता है। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि चीनी लगाने के दस या पंद्रह मिनट के बाद कटे हुए जगह को धोना न भूलें।
3. शहद :- चीनी की तरह शहद भी इस काम में माहिर होता है। यह सिर्फ त्वचा संबंधी समस्याओं का निवारण ही नहीं करता है बल्कि रक्तपात को रोकने में भी मदद करता हैं। शहद का एन्टीबैक्टिरीअल गुण घाव को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाता है।
4. टी बैग :- नाम पढ़कर शायद आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे मगर सच तो यह है कि टी बैग या चाय बनाने के बाद जो अवशेष बच जाता है उसको एक कपड़े में डालकर पोटली की तरह बाँधकर कटे हुए जगह पर लगाने पर न सिर्फ खून गिरना रूक जाता है बल्कि आराम भी मिलता है।
5. ऐलो वेरा जेल :- ऐलो वेरा जेल सिर्फ सौन्दर्य या त्वचा संबंधी समस्या से राहत दिलाने में ही मदद नहीं करता है बल्कि कटे हुए जगह से रक्तपात को रोकने, दर्द को कम करने और घाव को ठीक करने में तुरन्त असरदार रूप से काम करता है।
- क्या आप कोल्डड्रिंक पी रहे हैं? रुकिए और जानिए यह कितनी हैं खतरनाक?

एक टिप्पणी भेजें