पुराण कहते है केवल भाग्यशाली पुरषो की पत्नियों में होते हैं ये 4 गुण!


गरुड़ पुराण में सुयोग्य पत्नी के अनेक गुणों का वर्णन किया गया है। चूंकि विवाह के पश्चात घर की जिम्मेदारियों का एक बड़ा भाग पत्नी के हिस्से ही आता है। अत: ऐसे पुरुष को अत्यंत सौभाग्यशाली माना गया है जिसकी पत्नी में खास सद्गुण होते हैं। जानिए, कौनसे गुण किसी महिला को बनाते हैं श्रेष्ठ पत्नी....

पढ़े : सपने में लाल साडी पहने हुए स्त्री दिखती है तो जानिए क्या है मतलब!

1. गरुड़ पुराण में ऐसे पुरुष को अत्यंत सौभाग्यशाली माना गया है जिसकी पत्नी घर की साज-सज्जा में कुशल, भोजन बनाने में दक्ष और संतान का दायित्व निभाने में सक्षम हो। जो महिला अतिथियों का सत्कार करने वाली होती है, उसका पति सौभाग्यशाली होता है।

2. जो महिला वाणी से कटुवचन न बोले, सभी से आदरपूर्वक वार्ता-व्यवहार करे तो उसके पति को निश्चित रूप से सौभाग्यशाली समझना चाहिए।

3. जो अपने पति को ही सर्वस्व माने, जो धर्म एवं तीर्थ संबंधी कार्य पति संग अथवा उसकी सहमति से करे, तो उस महिला का पति बहुत भाग्यवान होता है।

4. धर्म का पालन एक महान सद्गुण है। न केवल पत्नी के लिए, बल्कि पति के लिए भी। जो महिला पति और परिवार के हित के लिए सदैव शुभ कर्म करती है, उसका पति देवराज इंद्र के समान सौभाग्यशाली होता है।

पढ़े : महिलाएं अपना लें ये 7 बातें तो उनके पति उनसे हमेशा रहेंगे खुश!

Post a Comment

और नया पुराने