
राम गोपाल वर्मा अब अपने चौकाने वाले ट्वीटस की वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट में टाइगर श्रॉफ को 'बिकिनी बेब' कहा था। अपने इस बर्ताव के लिए राम गोपाल वर्मा शर्मिन्दा है और टाइगर से माफ़ी भी मांग चुके हैं। राम गोपाल वर्मा ने कहा। मुझे लगता है कि मैं लोगों के बारे में बहुत ज़्यादा ग़लत शब्दों का इस्तेमाल करता हूँ। टाइगर श्रॉफ के मामले पर मुझे अफसोस है अब मैं सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति पर बुरी बाते नहीं करूँगा मुझे एहसास हुआ है कि मैं लोगों को बेवजह तकलीफ़ दे रहा हूँ। हालांकि राम गोपाल वर्मा कहते हैं कि उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं। वो अपने आप को गब्बर सिंह मानते हैं और अपने बारे में तारीफें सुनना पसंद नहीं करते बल्कि लोग उन्हें गलियां दें ये उनकी चाहत है।
राम गोपाल वर्मा का मानना है कि मरने पर ही लोग आपकी तारीफ़ करते हैं। अमिताभ बच्चन के साथ आठ फ़िल्मों में काम कर चुके राम गोपाल वर्मा को 'सरकार सिरीज़' के अलावा सभी फ़िल्मों पर अफ़सोस है। राम गोपाल वर्मा को अफ़सोस है कि 'सरकार' के बाद बच्चन साहब के लिए उन्होंने दमदार क़िरदार नहीं बनाए। हालांकि उन्होंने अपना सबसे बेहतरीन काम 'आग' फ़िल्म को माना जो 'शोले' की रीमेक थी। रामू ने ये भी माना कि जहाँ पूरी दुनिया फ़िल्म के हिट या फ्लॉप होने को देखती है।
वहीं अमिताभ बच्चन उनके प्रति ईमानदारी और लगन को देखते हैं किस हद तक सही है ये तो उसकी आने वाली फ़िल्म ही बताएगी। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फ़िल्म 12 मई को रिलीज़ होगी। 'सरकार 3' में अमिताभ बच्चन फिर एक बार 'सुभाष नागरे' के क़िरदार में नज़र आएंगे फ़िल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।मनोज बाजपेयी, जैकी श्रॉफ़, यामी गौतम।


एक टिप्पणी भेजें