शानदार डेब्यू के बाद भी फ्लॉप रहीं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने करियर की शुरुआत को काफी अच्छी की लेकिन वो बावजूद इसके खुद को स्टेबलिश नहीं कर पाईं। इस पैकेज के जरिए बात करते हैं बी-टाउन की ऐसी ही 8 एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनके शानदार डेब्यू के बावजूद उनका करियर फ्लॉप रहा।

उदिता गोस्वामी


मॉडल से एक्ट्रेस बनीं उदिता गोस्वामी ने 2003 में पूजा भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पाप' से फिल्मी सफर शुरू किया। उदिता आखिरी बार 'डायरी ऑफ बटरफ्लाय'(2012) में नजर आई।

तनुश्री दत्ता


2004 में फेमिना मिस इंडिया टाइटिल जीतने के बाद 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में एंट्री की। पहली ही फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी के साथ जबरदस्त बोल्ड सीन से खूब वाहवाही लूटी। बता दें, तनुश्री साल 2010 में 'अपार्टमेंट' में आखिरी बार नजर आई थीं।

मल्लिका शेरावत


मल्लिका की पहली फिल्म 'ख्वाहिश'(2003) रही। जिसमें उन्होंने करीब 17 किसिंग सीन देकर सनसनी मचा दी थी।  मल्लिका की आखिरी फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' (2015) रही।

अमृता राव


अमृता राव ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से की थी। आखिरी बार अमृता साल 2013 में 'सत्याग्रह' में दिखी थीं।

नेहा धूपिया


 नेहा ने 1994 में मलयालम फिल्म 'मिन्नाराम' से डेब्यू किया। तो वहीं हिन्दी में उनकी पहली फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रीट'(2003) रही। नेहा की आखिरी फिल्म 'मोह माया मनी'(2015) थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

दीया मिर्जा


साल 2002 में उन्होंने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में एंट्री ली। इस फिल्म के लिए इन्हें बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला। लेकिन बाद में वो बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।

सेलिना जेटली


2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद सेलिना ने फरदीन खान के साथ फिल्म 'जानशीन'(2003) से बॉलीवुड करियर शुरू किया। आखिरी बार सेलेना साल 2011 में फिल्म 'थैंक्यू' में नजर आईं।

Post a Comment

और नया पुराने