25 साल के ऐलेक होरान ने अपनी पार्टनर स्टीफ गार्डनर को योग करते हुए अपने पैरों पर उठाया और इसी दौरान उन्होंने हाथों में अंगूठी लेकर उनसे पूछा कि क्या वह उनसे शादी करेंगी। शादी के इस बेहद अनोखे प्रपोजल की पूरी शूटिंग भी की गई।
ऐलेक का कहना है प्रपोज करने का यह स्टाइल एकदम परफेक्ट था क्योंकि उन्होंने अपने पार्टनर के साथ योग में ही सबसे ज्यादा समय बिताया है। ऐलेक कहते हैं कि पिछले 2 साल से वह लगातार स्टीफ के साथ योग कर रहे हैं। इस कपल की बेहद अनोखे स्टाइल में योग करते हुए कई तस्वीरें भी हैं।
जब ऐलेक और स्टीफ ने तय किया कि वे शादी के बंधन में बंधेंगे तो ऐलेक ने इसकी पूरी प्लैनिंग की। ऐलेक और स्टीफ मार्च में हवाई द्वीप गए। ऐलेक ने स्टीफ के लिए यह सरप्राइज प्लैनिंग की थी। ऐलेक ने कहा कि हवाई पहुंचकर हर रोज की रूटीन की तरह उन दोनों ने योग करना शुरू किया। इसी दौरान अचानक ऐलेक ने स्टीफ को रिंग दिखाकर प्रपोज किया जिसके बाद स्टीफ भी अपने इमोशंस को रोक नहीं पाईं।




एक टिप्पणी भेजें