सबसे ज्यादा हानिकारक होता है इस वक्त सिगरेट पीना


इस बात का पता तो हम सब को है कि सिगरेट पीना सेहत के लिये हानिकारक होता है। यहाँ तक की सिगरेट के पैकेट्स पर भी खास तौर पर इसके दुष्परिणाम का चित्रण दर्शाया जाता है। कुछ लोगों को सिगरेट की ऐसी लत लगी होती है कि उनके लिए इसे छोड़ पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन आपको बता दें की कुछ खास समय पर सिगरेट को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। आइये आपको बताते हैं कब सिगरेट नहीं पीनी चाहिए......

1. खाना खाने के बाद आमतौर पर सिगरेट पीने का अत्याधिक मन करता है। खाना खाने के बाद सिगरेट का असर दस गुना हो जाता है।

2. कुछ लोगों का सोचना यह है कि सुबह उठते ही सिगरेट पीने से शौच संबंधित समस्या नहीं होती, लेकिन यह महज एक आदत है। खाली पेट सिगरेट पीने से गैस की समस्या होती है।

3. चाय और सिगरेट का एक पुराना रिशता है। लोग चाय और सिगरेट साथ पीना पसंद करते हैं। हमे ऐसा नहीं करना चहिए क्येंकि दो पदार्थ यानी निकोटिन और कैफीन का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए।

4. सिगरेट का धुआं सेहत के लिये हानिकारक होता है। हमें खुले में या किसी के सामने सिगरेट पीने से बचना चहिए क्योंकि सामने वाला भी इसकी वजह से कई बीमारियों का शिकार बनता है।

5. लोग अकसर सिगरेट के साथ कोल्ड ड्रिंक भी पीते हैं। लेकिन इससे खांसी की समस्या होती है, ऐसा ना करें।

6. सिगरेट का असर फेफड़ों, ह्रदय, और माँसपेशियों पर होता है तो वहीं एल्कोहल का असर लीवर, ह्रदय पर होता है। इसलियें इनका साथ में सेवन ना करें ।

7. सिगरेट पीने से आपके चेहरे पर भी झुर्रियां दिखनी शुरू हो जाती है । सिगरेट आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती है । इसलिए सिगरेट का सेवन ना करें। 

Post a Comment

और नया पुराने