शाम को ख़रीदे जूते नहीं करेंगे परेशान, जानिए ऐसा क्यों?


शॉपिंग करना किसे अच्छा नहीं लगता ज़ाहिर सी बात है हर कोई शॉपिंग करना पसंद करता है और शॉपिंग ऐसी चीज़ है जिसे ज्यादातर लोग विकेंड में ही करना पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कि आपको अपने जूते पसंद करते वक़्त किन बातों का ध्यान रख़ना चाहिए क्योंकि जूते हमारे पावं में सुबह से लेकर शाम तक की भागदौड़ के सच्चे साथी होते हैं। हमारे पूरे शरीर का भार उन्हीं पर रहता है। सुबह के कम्पेरिज़न में जूते शाम को खरीदने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जूते और चप्पलें खरीदने का सही समय यही होता है। ऐसा क्यों तो आइये हम आपको बताते हैं......

दरअसल चिकित्सकों का मानना है, दिन भर कुछ ना कुछ खाने-पीने के साथ आपके शरीर को भरपूर मात्रा में शक्कर और नमक मिल जाता है जिससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है इसके अलावा पानी भी हमारे शरीर के हर हिस्से में चला जाता है ख़ासतौर पर हाथों और पैरों में जिसके चलते पैरों का साइज बदलने की संभावना बढ़ जाती है।

इसी कारण शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है कि जूते ख़रीदने का सही वक़्त शाम का होता है और हो सके तो जूते हमेशा दोनो पैरों में पहन कर देखना चाहिए क्योंकि दोनों पैरो का साइज़ 100% एक जैसा नहीं होता। मोजे पहन कर जूतों का चयन करना बेहतर होगा कोशिश करें कि जूते पहनने पर पांव के अंगुठे वाली जगह एक इंच की जगह बचे।

Post a Comment

और नया पुराने