मालदीव में गर्लफ्रेंड यूलिया संग इस अंदाज में दिखे सलमान खान


सलमान खान अपनी पूरी फॅमिली के साथ मालदीव में अपने भांजे आहिला का पहला बर्थडे को सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। वेकेशन की लेटेस्ट फोटो में सलमान अपने भाई अरबाज-सोहेल, बहन अलविरा-अर्पिता, बहनोई अतुल अग्निहोत्री-आयुष शर्मा के अलावा गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ बीच पर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा खान भी इस फॅमिली ट्रिप का हिस्सा है।


सलमान ऑस्ट्रिया में अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी थे, इस कारण वे भांजे के जन्मदिन के एक दिन बाद मालदीव पहुंचे। गौरतलब है कि आहिल के जन्म (30 मार्च, 2016) के बाद सलमान ने अपनी बहन अर्पिता को एक बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी।


सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर जिंदा है का पहला शेड्यूल पूरा कर इस ट्रिप के निकले थे। अब फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शुरू होने वाला है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनकी एक्स गर्ल फ्रेंड कटरीना कैफ नज़र आने वाली है। 


Post a Comment

और नया पुराने