पुणे की टीम को झटके पर झटके लग रहे है और रुकने का नाम ही नही ले रहे है आईपीएल शुरु होने में 5 दिन का समय शेष है एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट ने होम सीजन में काफी क्रिकेट खेली जिसके कारण कई दिग्गज खिलाड़िय चोट से ग्रस्त हो गई और आईपीएल 2017 से बाहर हो गए हैं।
पहले भारत के कई दिग्गज के आईपीएल से बाहर होने के कारण फैन्स को भी बड़ा झटका लग रहा है।जहां कई दिग्गज चोट की वजह से आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं तो वहीं खबर आई है कि अश्विन भी चोट की वजह से आईपीएस 2017 से पूरा तरह से बाहर हो गए हैं। स्मिथ और अश्विन के बीच पहले ही नोक -झोक हो चुकी है।
अश्विन के बाहर होने से पुणे की टीम को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में धोनी ने पुणे की कप्तानी छोड़ दी है जिसके कारण स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है।गौरतलब है कि भारत के 2016- 17 होम सीजन में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की और यहां तक की सबसे ज्यादा ओवर एक होम सीजन में करने का रिकॉर्ड भी बनाया।ऐसे में क्रिकेट फैन्स उम्मीद जता रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अश्विन जरूर फिट हो जाए।




एक टिप्पणी भेजें