रणजी के पूर्व ऑफ स्पिनर ने मौत को लगा लिया गले, इनकी भी वही मज़बूरी जो सबकी होती है


पूर्व ऑफ स्पिनर अमोल जिकहर ने आर्थिक मुश्किलों के चलते अपने आपको को मौत के गले लगा लिया। रणजी में विदर्भ की टीम से खेल चुके 38 साल के पूर्व क्रिकेटर का शव मंगलवार को उनके नागपुर के सिविल लाइंस स्थित आवास में फैन से लटका हुआ मिला।


उन्होंने सोमवार को ही अपनी जान दे दी थी। ऐसा पुलिस का उनकी मौत को लेकर कहना है। जिकहर की मौत के बाद अब उनके परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी और बेटा ही रह गए हैं फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है।


 अमोल की मौत को लेकर उनके करीबियों का कहना है कि वह लंबे समय से आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे।   अमोल ने 1998 से 2002 के बीच 6 रणजी मैच खेले थे और 55 के औसत से उन्होंने 7 विकेट लिए थे। इसके साथ ही उन्होंने 101 रन भी बनाएं थे।

होश उड़ा देगी इन 11 भारतीय खिलाड़ियों की खुबसूरत वाइफ और गर्लफ्रेंड की तस्वीरें! 

Post a Comment

और नया पुराने