इस अजीब तरह के शौक को पालने वाले नाइजीरिया के एक क्लब ओनर माइक इजे है। ये लड़कियों को कुत्ते के पट्टे में घुमाने को लेकर विवादों में हैं। वो लड़कियों के गले में पट्टे बांधकर कुत्तों की तरह पब्लिकली घुमाते कई बार नजर आए। इसके बाद ही उन्हें अरेस्ट किया गया। इन्हें अफ्रीका के रईसों में प्रिटी माइक के नाम से जाना जाता है।
ऐसा नहीं है कि माइक ने इस तरह की हरकत पहली बार की है। वो इससे पहले भी लड़कियों को घुमाते नज़र आ चुके है। पिछले करीब एक साल से माइक को इसी तरह लड़कियों को घुमाते देखा गया है। उनकी ऐसी पहली अपीरिएंस पिछले साल तब सामने आई, जब वो एक वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे थे। इस इवेंट की फोटोज ने लोगों का ध्यान ज्यादा नहीं खींचा और माइक का ये सिलसिला जारी रहा।



एक टिप्पणी भेजें