एक लड़की जो कभी नशे में ही अपनी जिंदगी जीती थी जिसका काम था रोज़ाना पब में जाकर पार्टी करना। ड्रग्स, शराब और सिगरेट के नशे में धुत रहती, लेकिन अब वो बॉडी बिल्डर तो हैं ही, कोच के रूप में भी काम कर रही हैं।
निलपर्ना सेन ने बताया कि बेहाल जिंदगी में मैंने खुशी ढूंढने के लिए स्मोकिंग, ड्रग्स और दूसरी चीजों की मदद लेनी शुरू कर दी। अक्सर पार्टियों में जाने लगी। शराब और सिगरेट पीती और ड्रग्स भी लेना शुरू कर दिया। कई दिन मैं नशे में ही रहती। एक ऐसा दिन भी आया, जब मुझे अपनी बदहवासी का अहसास हुआ। तब मैंने जिम की मेंबरशिप लेने का फैसला किया।

बस यहीं से उन्होंने ड्रग्स, शराब और सिगरेट की लत छोड़ दी। उन्होंने ट्रेनिंग और न्यूट्रिशन का कोर्स करके सूरत के फिटनेस सेंटर में कोच के तौर पर काम करना शुरू कर दिया।



एक टिप्पणी भेजें