विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में गए ऋषि कपूर भड़के-भड़के नजर आए थे। उन्होंने ट्वीट पर 'आज के' सेलेब्रिटीज को जमकर धोया था। प्रियंका की पार्टी में पहुंचे सभी सेलेब्रीटीज को जमकर कोसा। ऋषि कपूर ने प्रियंका की पार्टी में जाकर विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में न जाने वाले लोगों को काफी बुरा भला कहा दिया। जिसके बाद उनका ये ट्वीट वायरल हो गया था। ऋषि कपूर के इस गुस्से की वजह थी विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में कई सेलेब्रिटीज का न पहुंचना। विनोद खन्ना के जिगरी दोस्त भी थे।
ऋतिक रोशन
3-4 सालों से ऋतिक रोशन को पिछले किसी फ्यूनरल में नहीं दिखे। यहां तक कि ऋतिक अपने क्लोज फ्रेंड कुणाल कपूर के पिता के फ्यूनरल में भी नहीं पहुंचे थे।
अजय देवगन
विनोद खन्ना को आखिरी बार देखने नहीं जा सके। अजय देवगन इन दिनों 'गोलमाल अगेन' की आउटडोर शूटिंग में बिजी हैं। जिसके चलते वे नहीं पहुंच सके।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को अपने ब्रांड शूट में बिजी थीं। प्रियंका सिर्फ 5 दिन के लिए इंडिया आई थीं शुक्रवार को वो न्यूयॉर्क वापस जा रही हैं।
आमिर खान
आमिर खाम भी इंडिया से बाहर थे। शुक्रवार को सुबह ही उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौटते हुए देखा गया।
शाहरुख खान
शाहरुख खान भी इन दिनों TED टॉक शो के सिलसिले में देश से बाहर हैं। जिसके चलते वो विनोद खन्ना के परिवार के दुख में शामिल नहीं हो सके।
करण जौहर
करण जौहर गुरुवार को करण जौहर 'बाहुबली-2' की रिलीज में बिजी थे। जब उन्हें विनोद खन्ना की डेथ की खबर मिली तो उन्होंने फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर कैंसिल कर दिया।
सलमान खान
अभिनेता सलमान खान इससे पहले जब विनोद खन्ना की बीमारी की खबर आई थी तब सलमान खान उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन अभी वो टाइगर जिंदा है की शूटिंग के लिए इंडिया से बाहर हैं।
एक टिप्पणी भेजें