IPL इतिहास के 10 अविश्वसनीय कैच, जिन्हें देख आप रह जाएंगे हैरान

राजस्थान के बल्लेबाज शेन वॉट्सन के ऊंचे जाते छक्के को ड्वेन ब्रावो ने ऊपर उछल कर उसे कैच में बदल दिया। यह कैच इतना अविश्वसनीय था कि ब्रावो मानो इंसान नहीं कोई उड़न तस्तरी हो।


सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज नमन ओझा का कैच आंद्रे रसेल ने सीमा रेखा से ठीक पहले उछाल दिया, जिसके बाद पीयूष चावल ने उसे लपक लिया।


स्मिथ की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने स्लिप के ऊपर से खेलने की चतुराई दिखानी चाही। लेकिन वे भूल गए थे कि वहां रैना खड़े हैं। रैना हवा में उड़े और गजब का कैच पकड़ा।


ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन ने आईपीएल 2014 में बाउंड्री लाइन पर डिविलयर्स का अविश्वसनीय कैच पकड़ा। यह आईपीएल के इतिहास के बेहतरीन कैचों में से एक है।


आईपीएल 2013 में रॉस टेलर के फाइन लेग की तरफ लगाए गए छक्के को गुरकीरत सिंह मान ने कैच में तब्दील किया.


आरसीबी के शेन वॉटसन और डेविड वीसे ने दिल्ली डेयरडेविल्स के श्रेयस अय्यर का कैच इस जुगलबंदी से पकड़ा कि आप हैरान हो जाएंगे।


एबी डिविलियर्स तो महामानव हैं। मुंबई इंडियंस के अंबति रायुडू के जिस कैच को उन्होंने पकड़ा, इससे तो ऐसा ही जान पड़ता है।


गुजरात लॉयन्स के कार्तिक ने बड़ी चतुराई से मुस्तफिजुर रहमान की गेंद को गली में ढकेला. हम क्या क्रिकेट के एक्सपर्ट भी इस शॉट को खराब नहीं कहेंगे। लेकिन विलियम्सन अब करिश्मा करने के लिए बेचैन थे, तो कोई क्या करता।


आंद्रे रसेल का बेहद ताकतवर शॉट अमित मिश्रा के हाथों में समा गया। यह शॉट इतना ताकतवर था की खुद रसेल भी हैरान रह गए।


राजस्थान की तरफ से खेलते हुए केवोन कूपर ने एक शॉट हवा में खेल जिसे शॉन मार्श ने कैच में तब्दील कर दिया। कैच इतना शानदार था की खुद कूपर भी हैरान रह गए।


Post a Comment

और नया पुराने