IPL10 - राशिद खान ने आते ही पहले मैच में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड


बहुत ही कम उम्र के इस अफगानिस्तान के खिलाडी ने आईपीएल में पहला मैच खेलते ही कई रिकार्ड्स अपने नाम कर डाले है। कुछ दिन पहले इन अफगानी खिलाड़ियों को लेकर पहले से ही काफी चर्चाएं हो रही थीं। अब जैसे ही आईपीएल शुरू हुआ, राशिद खान ने कमाल कर दिया और अपने डेब्यू मैच में ही रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपने पहले ही ओवर में मनदीप सिंह का विकेट ले डाला और आईपीएल में विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए। उनकी उम्र वर्तमान में 18 साल 197 दिन है।

राशिद से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय खिलाडी पवन नेगी के नाम था। नेगी ने 19 साल 116 दिन की उम्र में आईपीएल में पहला विकेट झटका था। इसके अलावा राशिद खान आईपीएल खेलने वाले पहले अफगानिस्तानी खिलाड़ी बने। उन्होंने चार ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने अपने पहले ओवर में मंदीप सिंह को और दूसरे स्पैल में ट्रेविस हेड को आउट किया।

राशिद को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपए खर्च करके खरीदा है। राशिद ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में 3 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे और अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे कम रन देकर पांच विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए थे। टी20 क्रिकेट में लेग स्पिनर अब खासे अहम बन गए हैं क्योंकि इमरान ताहिर, अमित मिश्रा, एडम जांपा और शदाब नदीम तो पहले से ही कहर बरपा रहे हैं। यही कारण है कि एसआरएच ने इस सीजन के लिए राशिद को खरीदा है।

सनराइजर्स टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर भी राशिद खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने कहा, "वह बेहतरीन थे। उनमें प्रतिभा है और उनमें अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छी संभावनाएं नजर आती हैं। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 35 रन से हरा दिया

Post a Comment

और नया पुराने