हमारे समाज में लड़को को लोग रफ एंड टफ देखना पसंद करते हैं जबकि लड़कियों को नजाकत भरे अंदाज के लिए पसंद किया जाता हैं परंतु कुछ लड़कियों की चाल-ढ़ाल बिल्कुल लड़को की तरह होती हैं। एेसी लड़कियां अपने अाप को इस स्टाइल में ही देखना पसंद करती हैं अौर लड़को की तरह ही कपड़े पहनने अौर कई उनके जैसे खड़ी होती हैं।
एक शोध के अनुसार, जो लड़कियां लीडर या फिर बॉस के रूप में अपना रोब दिखाने के लिए लड़को के स्टाइल को फोलो करती हैं। वह अपने अापको पॉवर पोज के रुप में देखती हैं। लंदन के कॉलेज द यूनिवर्सिटी में हुई इस स्टडी के मुताबिक इस तरह की महिलाएं अपने ड्रेस सेलेक्शन को लेकर भी अलग तरह से सोचती हैं। वे अपने कपड़ो अौर पोश्चर को लड़को के स्टाइल में ही रखना चाहती हैं।
इस बात का पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने कई सेलीब्रेटीज एंजेलिना जोली, बियोंसे और जूलिया रॉबर्ट्स के उदाहरण देकर उनके पोश्चर और भाषण देने के तरीके पर रिसर्च किया हैं। पॉवर पोज के अनुसार वह अपने हाथों अौर पैरों को फैलाकर खड़ी होती है जिससे वें खुद को कॉन्फिडेंट्स महसूस करती हैं।

एक टिप्पणी भेजें