1. दही और शहद :- दही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के अल्सर से फायदा मिलता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो मुंह से जुडी किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने में मददगार है।
2. दही और जीरा :- अाप अगर वजन कम करना चाहते हैं तो आपको लिए दही मेें जीरा पाऊडर मिला कर खाना फायदेमंद रहेगा। यह कैलोरी को कम करने में बहुत असरदार है।
3. दही और काला नमक :- दही में काला नमक मिलाकर खाने से पेट की गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसमे मौजूद पोटाशियम और मैग्निशियम दिल की बीमारियों से भी बचाए रखता है।
4. दही और शक्कर :- दही में शक्कर मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है और इससे यूरिन की परेशानी में भी फायदा मिलता है।
5. दही और अजवाइन :- दांतो के दर्द से परेशान है तो दही में अजवाइन मिलाकर खाने से फायदा मिलता है। इससे मुंह के छालों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
6. दही और फल :- दही और फल बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है। इन्हें मिलाकर खाने से शरीर चुस्त बना रहता है।
7. दही और ओट्स :- हड्डियों को मजबूत बनाने में दही बहुत असरदार है। इसमें ओट्स मिलाकर खाने से शरीर में कैल्शियम,पोटाशियम और प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है और मस्लस भी स्टांग बनते है।
8. दही और काली मिर्च :- कब्ज से परेशान हैं तो दही में काली मिर्च मिलाकर खाने से फायदा मिलता है।
9. दही,हल्दी और अदरक :- बच्चों के लिए दही में हल्दी और अदरक मिलाकर खाने से फोलिक एसीड की कमी पूरी हो जाती है।
10. दही और संतरा :- शहद और संतरा मिलाकर खाने से जोडो के दर्द से राहत मिलती है। इससे चेहरे पर चमक आ जाती है।
एक टिप्पणी भेजें