मां बनने वाली है दीपिका, बेबी बम्प के साथ इस अंदाज में आईं नजर


टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' की संध्या राठी यानी दीपिका सिंह आज कल अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजॉय कर रही हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में दीपिका की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनका बेबी बम्प साफ नजर आ रहे है।


इन तस्वीरों में दीपिका के चेहरे पर ग्लो साफ दिख रहा है। प्रेग्नेंसी ने उनकी खूबसूरती और बढ़ा दी है। बता दें कि दीपिका ने जनवरी में प्रेग्नेंसी के 3 महीने पूरे होने के बाद इसे ऑफिशयली अनाउंस किया था।


दीपिका ने साल 2014 में 2 मई को डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। बता दें कि दीपिका जल्द एक वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आने वाली हैं, जिसे उनके पति डायरेक्ट कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में दीपिका एक नए अवतार में नजर आएंगी। 

Post a Comment

और नया पुराने