'बाहुबली 2' का प्रोमो वीडियो गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचाया धमाल


साल 2017 की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'बाहुबली 2' अगले हफ्ते रिलीज होने को है ऐसे में फिल्म के प्रमोशन ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। हाल में इस फिल्म के गाने 'साहोरे बाहुबली' का वीडियो प्रोमो रिलीज किया गया।

इस गाने के प्रोमो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों में प्रोमो के आते ही  फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ गयी है।


आपको बता दें पहले इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था, जो कि तेलुगू में था। तेलुगू में रिलीज होने के बाद फैंस इस गाने को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की मांग कर रहे थे।

Post a Comment

और नया पुराने