फिल्म 2.0 में रजनीकांत और अक्षय कुमार इतने अवतारो में आएंगे नजर!


इस साल दिवाली पर रिलीज़ हो रही शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 2.0 एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वैसे आपको तो पता ही होगा की, मेगा बजट फिल्म 2.0 में विलेन का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार का खूंखार लुक में हैं लेकिन क्या आपको पता हैं। इस फिल्म में अक्षय और रजनीकांत कितने डिफरेंट लुक में नजर आने वाले हैं। नहीं पता तो हम आपको बता देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अक्की और रजनीकांत एक या दो नहीं बल्कि कई अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार 12 अलग-अलग लुक्स में दिखेंगे साथ ही रजनीकांत 5 अलग गेटअप में नजर आएगें।

इसी से पहेल इनके लुक के बारे में कभी भी खुलासा नहीं किया गया था। वो इस लिए भी था की, फिल्म में हीरो और विलेन के इतने सारे लुक्स को एक साथ बिना कहानी के दिखाया जाना कहीं ना कहीं दर्शकों को भी कन्फ्यूज कर सकता था। रजनीकांत पिछली बार की तरह ही डॉ. वासेगरन और चिट्टी का किरदार निभाएंगे वहीं अक्षय कुमार तकरीबन 12 रोल्स करते नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा कि आप अक्की को किसी भी फिल्म में एक साथ इतने सारे लुक्स में देख पाएंगे।

खबर है, जी नेटवर्क ने इस फिल्म के तमिल, तेलुगु और हिंदी वर्जन के सैटेलाइट राइट्स खरीद लिए हैं। इसके लिए इस ग्रुप ने 110 करोड़ रुपए चुकाए हैं। यह फिल्म 400 करोड़ के मेगाबजट के साथ बनी है। 2.0 भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है साथ ही एशिया का दूसरी सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने