तरबूज ही नहीं तरबूज के बीज भी बहुत फायदेमंद


यह बात तो आप भी जानते होंगे की फल और सब्जिया हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। पर क्या आप जानते हैं कि फल और सब्जियों से ज़्यादा इनके बीज फायदेमंद होते है। फलों व सब्जियों बीजो में  कई तरह के विटामिन्स और पौष्टिक तत्व होते है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते है। आइये जानते है फल और सब्जियों के बीजो के फायदों के बारे में.....

1. वजन कम करने के लिए तरबूज के बीज बेस्ट होते है। वजन कम करने के लिए आप इन बीजों को छिलकर दूध या पानी के साथ इसका सेवन करे.इससे आपका वजन कम होता है।

2. कब्ज़ की परेशानी में आम के बीज के पाउडर को सुबह शाम पानी के साथ खाये। कब्ज़ की समस्या में आराम मिलेगा।

3. वजन कम करने के लिए अनार के बीजो का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा अनार के बीज हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है।

4. कटहल का बीज हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके बीजो को रात में भिगो कर सुबह खाने से इससे भूख बढ़ती है।

Post a Comment

और नया पुराने