शादी एक पवित्र बंधन है जिसमें दो लोग एक रिश्ते में बंध जाते हैं। शादी को लेकर कई अजीबोगरीब परंपराएं भी निभाई जाती हैं। कुछ परंपराएं एेसी भी होती है जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है।
बलगेरिया में दुल्हन एक खास तरह के पेंट को चेहरे पर लगाकर तैयार होती है। इस पेंट को गैलेना कहते है। यहीं नहीं, उसने अपने चेहरे पर फूल और चमकते सितारे भी लगाए होते हैं। तैयार होकर दुल्हन पूरे गांव वालों के सामने आती है लेकिन वह किसी को देख नहीं सकती।
एेसा इसलिए क्योंकि उसकी आंखे पेंट से ढकी होती है। दुल्हन तब तक अपनी आंखें नहीं खोलती जब तक कोई मौलाना जोड़े को आशीर्वाद न दे दे। दुल्हा अपने दुल्हन के चेहरे को छूकर यकीन करता है कि वह असली है।





एक टिप्पणी भेजें