तो इस वजह अपनी बेटी को बॉलीवुड में नहीं देखना चाहते संजय दत्त


त्रिशला को बॉलीवुड में नहीं देखना चाहते संजय दत्त, जानिए क्यों , इसे विरासत की मजबूरी कहें या अनकहा रिवाज़, आम तौर पर स्टार किड्स बॉलीवुड को ही अपना करियर चुनते हैं, लेकिन संजय दत्त अपनी बेटी त्रिशला को बॉलीवुड में नहीं देखना चाहते। संजय चाहते हैं कि वो फॉरेंसिक साइंस में अपना करियर बनाएं और इसके पीछे कुछ ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से संजय अपनी बेटी को बॉलीवुड से दूर रखना चाहते हैं।


संजय को लगता है कि एक्टिंग करियर त्रिशला के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि उसे हिंदी पर काफी काम करना होगा। संजय कहते हैं- ”अगर वो इंडस्ट्री ज्वाइन करना भी चाहती है, तो उसे हिंदी सीखनी होगी, क्योंकि अमेरिकन अंग्रेजी यहां काम नहीं करेगी। एक्टर बनना आसान नहीं है। देखने में ये आसान लगता है, लेकिन है नहीं।”


फ़िल्म में अदिति राव हैदरी संजय की बेटी के रोल में हैं। जब पूछा गया कि अदिति और त्रिशला में कुछ समानताएं हैं तो संजय ने मज़ाक़िया अंदाज़ में कहा- ”हां, समानताएं हैं। त्रिशला एक्ट्रेस बनना चाहती थी और मैं उसकी टांगें तोड़ देना चाहता था, जो मैं यहां नहीं कर रहा।”

Post a Comment

और नया पुराने