किस करना भी सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। किस करने सर प्रेमभाव बढ़ता है और इससे आप के जीवन साथी के साथ सम्बंदो में मिठास बढ़ती है। इतना ही नही यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहता है।
हाल ही में एक शोध में की गयी रिसर्च में पता चला है कि किस करने से दांत अच्छे, तनाव एवं रक्तचाप कम और प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। शोधकर्ताओं ने बताया है कि किस करने के दौरान दोनों इंसानो के मुहॅ से लार का प्रवाह बढ़ता है और हार्मोन का उत्सर्जन होता है, जिससे दांत और मसूड़े दुरुस्त होते हैं और ताजगी बनी रहती है इसके साथ ही मानसिक तनाव कम और सेहत में काफी अच्छा सुधार होता है।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कप्पल पर किये गए सर्वे में पाया है की किस करने वाले लोगो में मोटापे की समस्या कम पायी जाती है और वो लम्बे समय तक जवान नज़र आते है।

एक टिप्पणी भेजें