राशिफल : 07 मार्च 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। विपरीत लिंग से सावधान रहें,  रैपुटेशन बिगड़ सकती है।

वृष: लंबे प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है।

मिथुन: अत्यधिक क्रोध से कलह के योग हैं। अधिक व्यय से धन संकट बनेगा। नैगेटिव विचार मन में घर करेंगे। बहसबाज़ी से बचें।

कर्क: मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

सिंह: स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आएंगे। असफलता से हताश होंगे। कर्मठता से सफलता मिलेगी।

कन्या: विवाद के योग हैं अत: शांत रहें। आकस्मिक खर्च होंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होगी। प्रियजन से मुलाकात पर आनंदित होंगे।

तुला: मन संवेदनशील रहेगा। तनाव का अनुभव होगा। अतिरिक्त संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंध कटु होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

वृश्चिक: आलस्य त्याग, समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नया कार्य प्रारंभ करने के योग हैं।

धनु: असमंजसवश निर्णय नहीं ले पाएंगे। मन में व्यग्रता रहेगी। कार्य असफलता से निराशा होगी। कार्यभार बढ़ेगा। निरर्थक खर्च होगा।

मकर: प्रोफैशन में प्रतिष्ठा वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। सावधान रहें, शारीरिक चोट लगने के योग हैं।

कुंभ: मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट में फंसेंगे। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश होगा। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी।

मीन: प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। युवा वर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित काम जल्द हल होंगे। 

Post a Comment

और नया पुराने