मणिपुर की बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी थिग्बैजाम सरिता (मिस इंडिया) बनी हैं। भारतीय बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की तरफ से आयोजित मिस्टर इंडिया में महिलाओं के वर्ग में सरिता खिताब जीतने में सफल रहीं। आप को बता दें कि सरिता दो बच्चों की मां है और परिवार चलाने के साथ बॉडी बिल्डिंग को अपना कैरिअर बनाया है।
सेक्टर 29 लेजरवैली ग्राउंड में शनिवार देर शाम फाइनल मुकाबले में मणिपुर की यह खिलाड़ी सरिता फाइनल में सभी पर भारी पड़ी और मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
दूसरे स्थान पर दिल्ली की ममोता युनमान रही। तीसरे स्थान पर बेस्ट बंगाल की यूरोपा भौमिक रही। चौथे स्थान पर महाराष्ट्र की कांची आडवाणी और पांचवें स्थान पर महाराष्ट्र की लीला रही।
इस प्रतियोगिता को जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए 40 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।




एक टिप्पणी भेजें