खुशबू
अच्छी खुशबू वाले कैंडल, धुप और आगरबत्ती जलाने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार खुशबू घर में सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने के लिए काफी कारगर है।
शुद्ध हवा और धुप
हर कोई अपने घरों में शुद्ध हवा और धुप प्रवाह के लिए खिड़कियां बनाते है खिड़कियों से छनकर आने वाली धुप को कमरे में प्रवेश होने दे जो आपके कमरों को रौशन करने के साथ सकारात्मक उर्जा बढ़ाता है।
रंग-बिरंगा घर
आजकल घर को कलर करने के लिए आर्गेनिक कलर और वालपेपर भी बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। अच्छे रंग और वॉलपेपर घर को सुंदर बनाने के साथ पॉजिटिव वाइब्स को भी बढ़ाता है जिससे आप उर्जावान महसूस करते हैं।
हरियाली
फेंगशुई के अनुसार घर में हरियाली हो तो वह पानी और धन की सक्रियता को बढ़ाती है। इको फ्रेंडली होम आपको अच्छा फील कराने में मदद करती है और सकारात्मक सोच को बढ़ाती है।
विंड चाइम
घर के अंदर, हॉल, बेडरूम की दीवारों या खिडकियों पर विंड चाइम (पवन घंटी) लगाने से वह घर में संगीत घोलती है। घर में सजावट के साथ-साथ इसकी मधुर और धीमी आवाज मन को हल्का महसूस कराती है।






एक टिप्पणी भेजें