बेरी
इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर ये फल कैंसर का खतरा कम करता है।
आम
फाइबर से भरपूर आम प्री-बायोटिक के रूप में काम करता है। ये पाचन प्रणाली में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है। इसके फाइबर तत्व शोर्ट चैन फैटी एसिड का उत्पादन करते हैं, जो चयापचय की ऊर्जा के लिए फायदेमंद होते हैं।
केला
इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और पाचन में सुधार करने में सहायक हैं। केले में मौजूद पेक्टिन एक कमाल का फाइबर है।
नाशपाती
एक नाशपाती में 6 ग्राम फाइबर होता है। ये कोलेस्ट्रॉल कम करने और मल त्याग में सुधार करने में सहायक है, जिससे आपका पाचन सही रहता है।
पपीता
ये रेशेदार फल आंत खाली करने में मदद करता है। कब्ज़ की समस्या में भी पपीता बेहतर काम करता है। इसमें पपियन एंजाइम होता है, जो प्रोटीन तोड़कर पाचन को आसान बनाता है।






एक टिप्पणी भेजें