फिल्म का गाना 'मैं हूं खुशरंग हिना' उस समय बहुत हिट हुआ था। इसी फिल्म से जेबा को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इसके बाद जेबा ने गिनी-चुनी फिल्में की लेकिन एक भी हिट नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेबा ने चार शादियां की हैं। जेबा ने सबसे पहले सलमान वालियानी से निकाह किया और उनकी एक बेटी भी हुई। लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद जेबा ने सिंगर अदनान सामी से शादी की। जिससे उनको एक बेटा अजान हुआ। लेकिन ये शादी भी दो साल से ज्यादा टिक ना पाई। इसके बाद जेबा ने एक्टर जावेद जाफरी से तीसरी शादी की। हालांकि उन्होंने इस शादी से इंकार किया लेकिन जावेद के निकाहनामा दिखाने पर सच्चाई सामने आ गई थी।
बॉलीवुड में करियर खत्म होने के बाद जेबा ने फिर से पाकिस्तान का रुख कर लिया। वहां उन्होंने सोहेल खान लेगारी से शादी की। सोहेल कौन हैं इस बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। अब जेबा पाकिस्तान में एक्टिंग और डेली सोप डायरेक्ट कर रही हैं।




एक टिप्पणी भेजें