दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को गंदे घर बिल्कुल पसंद नहीं है। वो अपना घर तो साफ रखती ही हैं, दोस्तों के घर जाती हैं तो वहां भी गंदगी देखकर उनके घर की सफाई में लग जाती हैं।
विद्या बालन
विद्या बालन को भी गंदगी बर्दाश्त नहीं होती है। उनके घर से लेकर वैनिटी वैन तक उन्हें हर चीज साफ सुथरी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें गुस्सा आ जाता है।
करीना कपूर
करीना कपूर के बारे में कहा जाता है कि उन्हें अपनी बॉडी को शेप में रखना सनक बन गया हैं। वह अपनी बॉडी पर एक इंच भी ज्यादा फैट देखना नहीं चाहतीं। इसलिए खूब वर्कआउट करती हैं।
आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की सनक के बारे में वो खुद बताते हैं कि उन्हें बार बार हाथ धोने की आदत है। वह दिन में बार-बार हाथ साफ करते रहते हैं, क्योंकि उन्हें अपने हाथ और नाखून हर वक्त साफ दिखने चाहिए।
अजय देवगन
अजय को गंदी और बदबूदार उंगलियों से चिढ़ है। यहां तक कि खाने की गंध से भी। इसलिए वो कांटे और छूरी की मदद से रोटी खाते हैं।






एक टिप्पणी भेजें