साल 2017 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2’ 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में प्रभास के साथ तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबती मुख्य भूमिका में है। 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा इतिहास की पहली फिल्म होगी जिसका इंतजार सात समुंदर पार भी किया जा रहा है
इस फिल्म को सबसे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय देखेंगी। प्रभास, तमन्ना भाटिया और राणा डग्गुबती स्टारर फिल्म बाहुबली 2 का सबसे पहला प्रीमियर लंदन में होगा और इसकी खास मेहमान महारानी एलिजाबेथ बनेंगीं। इवेंट में क्वीन एलिजाबेथ के साथ इंडिया के PM नरेंद्र मोदी भी मौजूद होंगे। यानी हमारे PM पहले हिन्दुस्तानी होंगे जिन्हें पता चलेगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।
बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ के विजुअल इफेक्ट और भी बेहतर और ग्रैंड है। यह फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग का दूसरा पार्ट है। इसका दूसरा पार्ट 28 अप्रैल को रिलीज होगा।

एक टिप्पणी भेजें