फिल्म प्रमोशन करने चांद पर पहुँच गई अनुष्का शर्मा


बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बतौर निर्माता अपनी दूसरी फिल्म फिलौरी को प्रमोट करने का एक मौका नहीं छोड़ रही है। अनुष्का सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर और गानों को रिलीज कर रही हैं। फिल्लौरी में अनुष्का शर्मा एक भूतनी के किरदार में हैं। जो एक पेड़ पर रहती है और मंगल दोष दूर करने के लिए दलजीत दोसांझ की शादी उसी पेड़ से करा दी जाती है।


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दिनों काफी अलग अंदाज में अपनी फिल्म 'फिल्लौरी' के सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहीं है। हाल ही में अनुष्का ने ऑस्कर के 89वें संस्करण के बेस्ट पिक्चर फियास्को पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त की। अनुष्का ने अपने ट्विटर पर लिखा, "यह लोग मुझे सुन नहीं पाए, मैं तो कब से हिंदी में कह रही थी कि नाम गलत लिखा है।"


 इतना ही नहीं फ़िल्म कुछ कुछ होता है के पोस्टर के साथ अपनी फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा "कोई मुझे बताये यह तीनो मुझ पे ऊँगली क्यों उठा रहे थे?"


साथ ही अनुष्का ने खुद को 1969 के मिशन मून का भी हिस्सा बताया। अनुष्का ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने ही चांद की जमीन पर इन एस्ट्रोनॉट की मदद की थी झंड़ा गाड़ने में। 

Post a Comment

और नया पुराने