जाह्नवी कपूर आज हुईं 20 साल की जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू! देखए खूबसूरत तस्वीरें…


अपने जमानें की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर का आज बर्थडे है। जाह्नवी 6 मार्च को 20 साल की हो गईं और जान्हवी की बहन खुशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जाह्नवी अक्सर मीडिया में सुर्खियों में बनी रहती हैं कभी अपने बॉलीवुड डेब्यू की खबरों को लेकर तो कभी अपने खूबसूरत ड्रेस की वजह से।


कुछ हद तक अपनी मां श्रीदेवी की ही तरह नजर आने वाली जाह्नवी टैलेंट, लुक्स और अदाओं के मामले में सबको पीछे छोड़ देंगी, ऐसा कई फिल्मकारों का मानना है। एक इंटरव्यू में बॉनी कपूर ने जाह्नवी के बॉलीवुड में शुरूआत करने पर अपनी बात कही। बॉनी कपूर ने कहा कि जाह्नवी करण जौहर की देखरेख में बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करेंगी। देखें जाह्नवी की खूबसूरत तस्वीरें…








Post a Comment

और नया पुराने