1983 में बनी 'कुली' के दौरान एक शॉट देते हुए अभिनेता पुनीत इस्सर के हाथों अमिताभ बच्चन को गहरी चोटी लगी थी। जिसमें उनकी जान जाते-जाते बची थी। अमिताभ बच्चन ने अपने फ़िल्मी कैरिअर में कई यादगार फिल्में दी हैं। लेकिन ‘कुली’ फिल्म उनके लिए सबसे ज्यादा यादगार रहेगी।
इसी फिल्म ने ‘महाभारत’ में दुर्योधन के किरदार में नजर आ चुके एक्टर पुनीत इस्सर को रियल लाइफ में भी विलेन बना दिया था। अमिताभ के शरीर से खून की एक बूंद भी नहीं निकली थी, लेकिन जब 3 दिन बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए उनका पेट चीरा तो हालत देखकर सभी हैरान थे।



एक टिप्पणी भेजें